Author: admin

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (7 मार्च) को सेंसेक्स करीब 100 अंक ऊपर 74,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। यह दिन के निचले स्तर से करीब 400 अंक ऊपर है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है, ये 22,600 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 में तेजी और 16 में गिरावट है। रिलायंस, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, अडाणी पोर्ट्स और टाटा मोटर्स में 2% तक की तेजी है। जबकि इंडसइंड बैंक, इंफोसिस और NTPC में 2% तक गिरावट है। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में निफ्टी मेटल और मीडिया…

Read More

पॉजिटिव- आज काफी समय से प्रतीक्षित किसी कार्य के हल हो जाने की संभावना है। जिससे आप अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन रहेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में आस्था और रुझान रखने से आपके व्यक्तित्व और अधिक निखार आएगा।नेगेटिव- समय अनुसार अपनी व्यवहार और सोच में परिवर्तन लाना जरूरी है। ससुराल के साथ मनमुटाव की स्थिति बन रही है। ध्यान रखें, कि घर की बात बाहर उजागर ना हो। इससे परिस्थितियां और गंभीर हो सकती हैं। किसी भी तरह की उधारी करना आपको आर्थिक समस्या में डाल सकता है।व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था में सुधार आएगा। आय की स्थिति…

Read More

टोयोटा इंडिया ने अपनी पॉपुलर फुल साइज SUV फॉर्च्यूनर लेजेंडर का मैनुअल ट्रांसमिशन वाला वैरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। हालांकि, इसमें मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन सिर्फ 4×4 (4-व्हील-ड्राइव) सेटअप में ही पेश किया गया है, जबकि रियर व्हील ड्राइव में सिर्फ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ही ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने कार में कोई बदलाव नहीं किया है। कार पहले की तरह ब्लैक रूफ के साथ प्लेटिनम वाइट पर्ल एक्सटीरियर कलर में आती है। नए वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 46.36 लाख रुपए रखी गई है, जो 4×4 ऑटोमैटिक वैरिएंट से 3.73 लाख रुपए सस्ता है। इस नए वैरिएंट…

Read More

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बुर्का पहने एक महिला बीच बाजार एक शख्स को थप्पड़ मार रही है। दावा किया जा रहा है कि यह शख्स हिंदू है जिसने मुस्लिम महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। हालांकि, फैक्ट चेक वेबसाइट बूम ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कायनात नामक यूजर ने वायरल वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा- बुर्का दिखा नहीं की नफरती अंधभक्त में आशाराम वाला DNA जाग गया। खैर वो बहन भी जागी हुई थी तो सही…

Read More

25 लाख से ज्यादा काबिल वकीलों वाले हमारे देश की जिला अदालतों में एक चौथाई और हाईकोर्टों में एक तिहाई जजों के पद खाली हैं। नियमित भर्ती के बजाय हाईकोर्टों में तदर्थ जजों की अल्पकालिक नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिल गई है। इससे दो बिंदु सामने आते हैं। पहला, नियमित भर्ती के बजाय संविदा या आउटसोर्सिंग के शॉर्टकट से सिस्टम चलाना आसान है। दूसरा, रिक्त पदों पर भर्ती के बगैर नए पद सृजित करने का क्या औचित्य है? आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 2018 से 2022 के बीच चार वर्षों में 8 करोड़ रोजगारों का सृजन हुआ है।…

Read More