Close Menu
Khabar Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़

  • ख़बर आज की खास

  • देश-विदेश

  • पॉलिटिक्स

  • खेल

  • मनोरंजन

  • एजुकेशन

  • टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल

  • बिजनेस

  • वायरल वीडियो

Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
लॉगिन
  • टॉप न्यूज़

  • ख़बर आज की खास

  • देश-विदेश

  • पॉलिटिक्स

  • खेल

  • मनोरंजन

  • एजुकेशन

  • टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल

  • बिजनेस

  • वायरल वीडियो

Khabar Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़

  • ख़बर आज की खास

  • देश-विदेश

  • पॉलिटिक्स

  • खेल

  • मनोरंजन

  • एजुकेशन

  • टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल

  • बिजनेस

  • वायरल वीडियो

Home»Uncategorized»लगातार दूसरी बार मस्क का स्टारशिप टेस्ट फेल:आठवें टेस्ट में बूस्टर लॉन्चपैड पर वापस आया, लेकिन शिप आसमान में ब्लास्ट
Uncategorized

लगातार दूसरी बार मस्क का स्टारशिप टेस्ट फेल:आठवें टेस्ट में बूस्टर लॉन्चपैड पर वापस आया, लेकिन शिप आसमान में ब्लास्ट

Having not yet visited Sector 10, follow these steps for a free upgrade.
adminBy adminJuly 18, 2024Updated:March 7, 2025No Comments9 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

इलॉन मस्क के रॉकेट स्टारशिप का लगातार दूसरा टेस्ट फेल हो गया। आठवें टेस्ट में स्टारशिप को भारतीय समयानुसार 7 मार्च को सुबह 5:00 बजे बोका चिका से लॉन्च किया गया। लॉन्चिंग के 7 मिनट बाद बूस्टर (निचला हिस्सा) अलग होकर वापस लॉन्च पैड पर आ गया।

लेकिन 8 मिनट बाद शिप (ऊपरी हिस्सा) के छह इंजनों में से 4 ने काम करना बंद कर दिया जिससे शिप ने कंट्रोल खो दिया। इसके बाद ऑटोमेटेड अबॉर्ट सिस्टम ने शिप को ब्लास्ट कर दिया। स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट और सुपर हैवी रॉकेट को कलेक्टिवली ‘स्टारशिप’ कहा जाता है।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में फ्लोरिडा तट के पास मौजूद लोगों ने बताया कि स्पेसक्राफ्ट आसमान में फूट गया है। गिरते मलबे की वजह से मियामी, ऑरलैंडो, पाम बीच और फोर्ट लॉडरडेल के हवाई अड्डों पर उड़ानें बाधित हुईं।

खबर में आगे बढ़ने से पहले आठवें टेस्ट की 4 तस्वीरें…

भारतीय समयानुसार सुबह 5:00 बजे टेक्सास के बोका चिका से रॉकेट लॉन्च किया गया।

भारतीय समयानुसार सुबह 5:00 बजे टेक्सास के बोका चिका से रॉकेट लॉन्च किया गया।

लॉन्चपैड पर वापस लौटता हुआ स्टारशिप का बूस्टर

लॉन्चपैड पर वापस लौटता हुआ स्टारशिप का बूस्टर

लॉन्चिंग के 7 मिनट बाद बूस्टर (निचला हिस्सा) अलग होकर वापस लॉन्च पैड पर आ गया।

लॉन्चिंग के 7 मिनट बाद बूस्टर (निचला हिस्सा) अलग होकर वापस लॉन्च पैड पर आ गया।

लॉन्च के 8 मिनट बाद शिप के छह इंजनों में से 4 बंद हो गए, जिससे शिप ने कंट्रोल खो दिया।

लॉन्च के 8 मिनट बाद शिप के छह इंजनों में से 4 बंद हो गए, जिससे शिप ने कंट्रोल खो दिया।

क्यों किया गया स्टारशिप का 8वां टेस्ट…

  • रीडिजाइन किए गए न्यू जनरेशन शिप की टेस्टिंग करना।
  • स्टारशिप से पेलोड (4 स्टारलिंक सिमुलेटर) का डिप्लॉयमेंट करना।
  • शिप को लॉन्चपैड पर वापस लाने से जुड़े एक्सपेरिमेंट करना।
  • स्टारशिप के रैप्टर इंजन को स्पेस में फिर से चालू किया जाना।
  • सुपर हेवी बूस्टर को लॉन्चपैड पर कैच करना।

सातवां टेस्ट: बूस्टर लॉन्चपैड पर वापस आया; लेकिन स्पेसक्राफ्ट आसमान में ही ब्लास्ट हुआ

17 जनवरी 2025 को भी स्टारशिप का सातवां टेस्ट पूरी तरह से कामयाब नहीं रहा था। लॉन्चिंग के 8 मिनट बाद बूस्टर (निचला हिस्सा) अलग होकर वापस लॉन्च पैड पर आ गया था, लेकिन शिप (ऊपरी हिस्सा) में ऑक्सीजन लीक से ब्लास्ट हो गया था।

सातवें टेस्ट में ब्लॉस्ट के बाद शिप के टुकड़े जमीन पर गिरे थे। इलॉन मस्क ने सोशल मीडिया पर इसकी फोटो शेयर की थी।

सातवें टेस्ट में ब्लॉस्ट के बाद शिप के टुकड़े जमीन पर गिरे थे। इलॉन मस्क ने सोशल मीडिया पर इसकी फोटो शेयर की थी।

छठा टेस्ट: लॉन्चपैड पर उतरने में दिक्कत दिखी तो पानी पर लैंड कराया, ट्रम्प भी मौजूद रहे

स्टारशिप का छठा टेस्ट 20 नवंबर 2024 को सुबह 03:30 बजे किया गया था। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी टेस्ट देखने के लिए स्टारबेस पहुंचे थे।

इस टेस्ट में बूस्टर को लॉन्च करने के बाद वापस लॉन्चपैड पर कैच किया जाना था, लेकिन सभी पैरामीटर ठीक नहीं होने के कारण इसे पानी में लैंड कराने का फैसला लिया गया।

स्टारशिप के इंजन को स्पेस में फिर से चालू किया गया। इसके बाद हिंद महासागर में लैंडिंग हुई।

20 नवंबर 2024 को स्टारशिप की छठवीं लॉन्चिंग की गई थी। तब अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी टेस्ट देखने के लिए स्टारबेस पहुंचे थे। स्पेसएक्स के मालिक इलॉन मस्क ने उन्हें रिसीव किया था।

स्टारशिप को छठे फ्लाइट टेस्ट के लिए भारतीय समय के अनुसार 20 नवंबर को सुबह 03:30 बजे लॉन्च किया गया था।

स्टारशिप को छठे फ्लाइट टेस्ट के लिए भारतीय समय के अनुसार 20 नवंबर को सुबह 03:30 बजे लॉन्च किया गया था।

स्टारशिप जब पृथ्वी से करीब 50 किलोमीटर ऊपर था तब उसकी रफ्तार 14,000 किलोमीटर प्रति घंटे के करीब थी और तापमान भी करीब 1,430°C तक पहुंच गया था।

स्टारशिप जब पृथ्वी से करीब 50 किलोमीटर ऊपर था तब उसकी रफ्तार 14,000 किलोमीटर प्रति घंटे के करीब थी और तापमान भी करीब 1,430°C तक पहुंच गया था।

सुपर हेवी बूस्टर की तरह स्टारशिप की भी पानी में कंट्रोल्ड लैंडिंग कराई गई। इसे हिंद महासागर में लैंड कराया गया।

सुपर हेवी बूस्टर की तरह स्टारशिप की भी पानी में कंट्रोल्ड लैंडिंग कराई गई। इसे हिंद महासागर में लैंड कराया गया।

पांचवां टेस्ट: पहली बार बूस्टर को लॉन्चपैड पर कैच किया था

स्टारशिप का पांचवां टेस्ट 13 अक्टूबर 2024 को किया गया था। इस टेस्ट में पृथ्वी से 96 Km ऊपर भेजे गए सुपर हैवी बूस्टर को लॉन्चपैड पर वापस लाया गया, जिसे मैकेजिला ने पकड़ा। मैकेजिला दो मेटल आर्म हैं जो चॉपस्टिक्स की तरह दिखाई देती हैं।

वहीं स्टारशिप की पृथ्वी के वायुमंडल में री-एंट्री कराकर हिंद महासागर में कंट्रोल्ड लैंडिंग कराई गई। स्टारशिप ने जब पृथ्वी के वातावरण में एंट्री की तब उसकी रफ्तार 26,000 किलोमीटर प्रति घंटे थी और तापमान 1,430°C तक पहुंच गया था।

सुपर हैवी बूस्टर को पृथ्वी से 96 kM ऊपर ले जाने के बाद लॉन्च साइट पर वापस लाकर कैच किया गया।

सुपर हैवी बूस्टर को पृथ्वी से 96 kM ऊपर ले जाने के बाद लॉन्च साइट पर वापस लाकर कैच किया गया।

स्टारशिप की पृथ्वी के वातावरण में एंट्री के दौरान रफ्तार 26,000 किलोमीटर प्रति घंटे थी और तापमान 1,430°C तक पहुंच गया था।

स्टारशिप की पृथ्वी के वातावरण में एंट्री के दौरान रफ्तार 26,000 किलोमीटर प्रति घंटे थी और तापमान 1,430°C तक पहुंच गया था।

स्टारशिप की पृथ्वी के वायुमंडल में री-एंट्री कराकर हिंद महासागर में लैंडिंग कराई गई। इसे स्पैल्शडाउन कहा जाता है।

स्टारशिप की पृथ्वी के वायुमंडल में री-एंट्री कराकर हिंद महासागर में लैंडिंग कराई गई। इसे स्पैल्शडाउन कहा जाता है।

चौथा टेस्ट: स्टारशिप को स्पेस में ले जाया गया, फिर पानी में लैंडिंग हुई

स्टारशिप का चौथा टेस्ट 6 जून 2024 को हुआ था, जो सक्सेसफुल रहा था। 1.05 घंटे के इस मिशन को बोका चिका से शाम 6.20 बजे लॉन्च किया गया था। इसमें स्टारशिप को स्पेस में ले जाया गया, फिर पृथ्वी पर वापस लाकर पानी पर लैंड कराया गया।

टेस्ट का मेन गोल यह देखना था कि स्टारशिप पृथ्वी के वातावरण में एंट्री के दौरान सर्वाइव कर पाता है या नहीं। टेस्ट के बाद कंपनी के मालिक इलॉन मस्क ने कहा था, ‘कई टाइल्स के नुकसान और एक डैमेज्ड फ्लैप के बावजूद स्टारशिप ने समुद्र में सॉफ्ट लैंडिंग की।’

तीसरा टेस्ट: रीएंट्री के बाद स्टारशिप से संपर्क टूटा था

ये टेस्ट 14 मार्च 2024 को हुआ था। स्पेसएक्स ने बताया था कि स्टारशिप रीएंट्री के दौरान सर्वाइव नहीं कर पाया, लेकिन उसने उड़ान के दौरान कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। वहीं इलॉन मस्क ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस साल आधा दर्जन स्टारशिप उड़ान भरेंगे।

  • स्टारशिप ने ऑर्बिट में पहुंचने के बाद पेलोड डोर को खोला और बंद किया।
  • रॉकेट के भीतर दो टैंकों के बीच कई टन तरल ऑक्सीजन को मूव किया।
  • स्टारशिप की पृथ्वी के वातावरण में रीएंट्री कराई गई, लेकिन संपर्क टूट गया।
तीसरे टेस्ट में लॉन्चिंग के 46 मिनट बाद स्टारशिप ने पृथ्वी के वातावरण में रीएंट्री की थी, जब रॉकेट 65 Km ऊपर था तब उसका संपर्क टूट गया।

तीसरे टेस्ट में लॉन्चिंग के 46 मिनट बाद स्टारशिप ने पृथ्वी के वातावरण में रीएंट्री की थी, जब रॉकेट 65 Km ऊपर था तब उसका संपर्क टूट गया।

दूसरा टेस्ट: स्टेज सेपरेशन के बाद खराबी आ गई थी

स्टारशिप का दूसरा टेस्ट 18 नवंबर 2023 को शाम करीब 6:30 बजे किया गया था। लॉन्चिंग के करीब 2.4 मिनट बाद सुपर हैवी बूस्टर और स्टारशिप का सेपरेशन हुआ। बूस्टर को वापस पृथ्वी पर लैंड होना था, लेकिन 3.2 मिनट बाद 90 Km ऊपर यह फट गया।

वहीं स्टारशिप तय प्लान के अनुसार आगे बढ़ गया। करीब 8 मिनट बाद पृथ्वी से 148 Km ऊपर स्टारशिप में भी खराबी आ गई, जिस कारण उसे नष्ट करना पड़ा। फ्लाइट टर्मिनेशन सिस्टम के जरिए इसे नष्ट किया गया था।

दूसरे टेस्ट में रॉकेट और स्टारशिप को अलग करने के लिए पहली बार हॉट स्टैगिंग प्रोसेस का इस्तेमाल किया गया था, जो पूरी तरह सक्सेसफुल रही थी। सभी 33 रैप्टर इंजनों ने भी लॉन्च से सेपरेशन तक ठीक से फायर किया था।

स्पेसएक्स ने स्टारशिप को टेक्सास के बोका चिका में स्टारबेस से लॉन्च किया था।

स्पेसएक्स ने स्टारशिप को टेक्सास के बोका चिका में स्टारबेस से लॉन्च किया था।

33 रैप्टर इंजनों की पावर से स्टारशिप ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी थी।

33 रैप्टर इंजनों की पावर से स्टारशिप ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी थी।

हॉट स्टैगिंग प्रोसेस के जरिए रॉकेट बूस्टर और स्टारशिप को अलग किया गया था।

हॉट स्टैगिंग प्रोसेस के जरिए रॉकेट बूस्टर और स्टारशिप को अलग किया गया था।

बूस्टर को वापस पृथ्वी पर लैंड होना था, लेकिन 90 Km ऊपर यह फट गया था

बूस्टर को वापस पृथ्वी पर लैंड होना था, लेकिन 90 Km ऊपर यह फट गया था

पहला टेस्ट: लॉन्चिंग के 4 मिनट बाद विस्फोट हो गया था

20 अप्रैल 2023 को स्टारशिप का पहला ऑर्बिटल टेस्ट किया गया था। इस टेस्ट में बूस्टर 7 और शिप 24 को लॉन्च किया गया था। उड़ान भरने के 4 मिनट बाद ही मेक्सिको की खाड़ी के पास 30 किलोमीटर ऊपर स्टारशिप में विस्फोट हो गया था।

स्टारशिप के फेल होने के बाद भी इलॉनमस्क और एम्प्लॉइज खुशी मना रहे थे। ऐसा इसलिए क्योंकि रॉकेट का लॉन्च पैड से उड़ना ही बड़ी सफलता थी। मस्क ने लॉन्चिंग से दो दिन पहले कहा था- सफलता शायद मिले, लेकिन एक्साइटमेंट की गारंटी है।

स्टारशिप ने 20 अप्रैल को पहली टेस्ट उड़ान भरी थी। इसके 4 मिनट बाद मेक्सिको की खाड़ी के करीब 30 किलोमीटर ऊपर इसमें विस्फोट हो गया था।

स्टारशिप ने 20 अप्रैल को पहली टेस्ट उड़ान भरी थी। इसके 4 मिनट बाद मेक्सिको की खाड़ी के करीब 30 किलोमीटर ऊपर इसमें विस्फोट हो गया था।

स्पेसएक्स ने कहा था- सेपरेशन स्टेज से पहले ही इसका एक हिस्सा अचानक अलग हो गया, जबकि यह तय नहीं था। इस तरह के एक टेस्ट के साथ हम जो सीखते हैं, उससे सफलता मिलती है। आज का टेस्ट हमें स्टारशिप की रिलायबिलिटी में सुधार करने में मदद करेगा। टीमें डेटा को रिव्यू करना जारी रखेंगीं और अगले फ्लाइट टेस्ट की दिशा में काम करेंगीं।

पूरी तरह से रीयूजेबल है स्टारशिप सिस्टम

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने इस रॉकेट को बनाया है। स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट और सुपर हैवी बूस्टर को कलेक्टिवली ‘स्टारशिप’ कहा जाता है। इस व्हीकल की ऊंचाई 403 फीट है। ये पूरी तरह से रीयूजेबल है और 150 मीट्रिक टन भार ले जाने में सक्षम है। स्टारशिप सिस्टम 100 लोगों को एक साथ मंगल ग्रह पर ले जा सकेगा।

स्टारशिप सिस्टम

  • हाइट: 403 फीट
  • डायामीटर: 9 मीटर
  • पेलोड कैपेसिटी: 100-150 मीट्रिक टन

स्टारशिप क्या-क्या कर सकता है?

  • पेलोड डिलीवरी
  • मून मिशन्स
  • अर्थ-टु-अर्थ ट्रांसपोर्टेशन
  • इंटरप्लेनेटरी ट्रांसपोर्टेशन

स्टारशिप इंसानों को मंगल पर पहुंचाएगा

ये लॉन्चिंग इसलिए अहम है, क्योंकि ये स्पेसशिप ही इंसानों को इंटरप्लेनेटरी बनाएगा। यानी इसकी मदद से पहली बार कोई इंसान पृथ्वी के अलावा किसी दूसरे ग्रह पर कदम रखेगा। मस्क 2029 तक इंसानों को मंगल ग्रह पर पहुंचाकर वहां कॉलोनी बसाना चाहते हैं। स्पेसशिप इंसानों को दुनिया के किसी भी कोने में एक घंटे से कम समय में पहुंचाने में भी सक्षम होगा।

मंगल ग्रह पर कॉलोनी बसाने की क्या जरूरत?

मंगल ग्रह पर कॉलोनी बसाने की जरूरत पर इलॉनमस्क कहते हैं- ‘पृथ्वी पर एक लाइफ एंडिंग इवेंट मानवता के अंत का कारण बन सकता है, लेकिन अगर हम मंगल ग्रह पर अपना बेस बना लेंगे तो मानवता वहां जीवित रह सकती है।’ करोड़ों साल पहले पृथ्वी पर डायनासोर का भी अंत एक लाइफ एंडिंग इवेंट के कारण ही हुआ था। वहीं, प्रोफेसर स्टीफन हॉकिंग ने भी 2017 में कहा था कि अगर इंसानों को सर्वाइव करना है तो उन्हें 100 साल के भीतर विस्तार करना होगा।

आर्टेमिस प्रोग्राम का हिस्सा है स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट

इस मिशन का सक्सेसफुल होना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट नासा के आर्टेमिस प्रोग्राम का हिस्सा है। इसके जरिए 5 दशक बाद चंद्रमा पर मनुष्यों की वापसी होगी। स्टारशिप चंद्रमा पर मिशन के अंतिम चरण को पूरा करेगा। एस्ट्रोनॉट को स्पेसक्राट से लूनर ऑर्बिट तक ले जाएगा और चंद्रमा पर लैंडिंग भी कराएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ट्रम्प की हमास को चेतावनी-बंधक रिहा करो, वर्ना मारे जाओगे:जिन लोगों की हत्या की, उनके शव सौंपें, नहीं तो आपका काम खत्म हो जाएगा

March 6, 2025

शमी के एनर्जी ड्रिंक पर मौलाना भड़के, बोले-वो मुजरिम:बरेली में कहा- रोजा नहीं रखा, ऐसा हरगिज नहीं करना चाहिए था

July 18, 2024

चेजमास्टर कोहली का एक और कारनामा:फिफ्टी लगाकर ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर किया; ICC नॉकआउट में विराट की 8 बड़ी पारियां

July 18, 2024
Leave A Reply Cancel Reply

https://www.youtube.com/watch?v=4hwKIKUuLWo

ट्रम्प की हमास को चेतावनी-बंधक रिहा करो, वर्ना मारे जाओगे:जिन लोगों की हत्या की, उनके शव सौंपें, नहीं तो आपका काम खत्म हो जाएगा

March 6, 2025

अमीषा बोलीं संजय के घर वेस्टर्न कपड़े नहीं पहन सकती

March 6, 2025

कैटरीना ने इवेंट में ‘गेंदा फूल’ गाने पर परफॉर्मेंस दी

March 6, 2025

मूंगफली के 9 फायदे:न्यूट्रिशन से भरपूर, 50 ग्राम से ज्यादा खाना नुकसानदायक, डाइटीशियन से जानें किन्हें नहीं खाना चाहिए

July 18, 2024

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook WhatsApp Instagram

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Customer Policy

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

All Rights Reserved By Fortaxe Global

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login below or Register Now.

Lost password?

Register Now!

Already registered? Login.

A password will be e-mailed to you.